19 May 2023

 🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞


 🌤️  दिनांक - 19 मई 2023

🌤️ दिन - शुक्रवार

🌤️ विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)

🌤️ शक संवत -1945

🌤️ अयन - उत्तरायण

🌤️ ऋतु - ग्रीष्म ॠतु 

🌤️ मास - ज्येष्ठ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार वैशाख)

🌤️ पक्ष - कृष्ण 

🌤️ तिथि - अमावस्या रात्रि 09:22 तक तत्पश्चात प्रतिपदा

🌤️ नक्षत्र - भरणी सुबह 07:29 तक तत्पश्चात कृत्तिका

🌤️योग - शोभन शाम 06:17 तक तत्पश्चात अतिगण्ड

🌤️ राहुकाल - सुबह 10:56 से दोपहर 12:35 तक

🌞 सूर्योदय-06:00

🌤️ सूर्यास्त- 19:09

👉 दिशाशूल- पश्चिम दिशा में

🚩 व्रत पर्व विवरण - ज्येष्ठ अमावस्या, दर्श अमावस्या, भावुका अमावस्या,वटसावित्री व्रत (अमावस्यांत), शनैश्चर जयंती

🔥 विशेष - अमावस्या  पूर्णिमा और व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)

               🌞~वैदिक पंचांग ~🌞


🌷 स्कन्दपुराण‬ के प्रभास खंड के अनुसार 

"अमावास्यां नरो यस्तु परान्नमुपभुञ्जते ।। तस्य मासकृतं पुण्क्मन्नदातुः प्रजायते"

🍲 जो व्यक्ति ‪अमावस्या‬ को दूसरे का अन्न खाता है उसका महिने भर का पुण्य उस अन्न के स्वामी/दाता को मिल जाता है।

         🌞 ~  वैदिक पंचांग ~ 🌞


🌷 समृद्धि बढ़ाने के लिए 🌷

🌙 कर्जा हो गया है तो अमावस्या के दूसरे दिन से पूनम तक रोज रात को चन्द्रमा को अर्घ्य दे, समृद्धि बढेगी ।

🙏🏻 दीक्षा मे जो मन्त्र मिला है उसका खूब श्रध्दा से जप करना शुरू करें  , जो भी समस्या है हल हो जायेगी ।

🙏🏻

          🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞


🌷 खेती के काम में ये सावधानी रहे 🌷

🚜 ज़मीन है अपनी... खेती काम करते हैं तो अमावस्या के दिन खेती का काम न करें .... न मजदूर से करवाएं | जप करें भगवत गीता का ७ वां अध्याय अमावस्या को पढ़ें ...और उस पाठ का पुण्य अपने पितृ को अर्पण करें ... सूर्य को अर्घ्य दें... और प्रार्थना करें " आज जो मैंने पाठ किया ...अमावस्या के दिन उसका पुण्य मेरे घर में जो गुजर गए हैं ...उनको उसका पुण्य मिल जाये | " तो उनका आर्शीवाद हमें मिलेगा और घर में सुख-सम्पति बढ़ेगी |

🙏🏻

           🌞 ~ वैदिक पंचाग ~ 🌞 


🌷 गंगा स्नान का फल 🌷

➡ 20 मई 2023 शनिवार से गंगा दशहरा प्रारंभ ।

🙏🏻 "जो मनुष्य आँवले के फल और तुलसीदल से मिश्रित जल से स्नान करता है, उसे गंगा स्नान का फल मिलता है ।" (पद्म पुराण , उत्तर खंड)

🙏🏻 

          🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞


🌷 गंगा स्नान का मंत्र 🌷

🙏🏻 गंगा स्नान के लिए रोज हरिद्वार  तो जा नही सकते, घर में ही गंगा स्नान का पुन्य मिलने के लिए एक छोटा सा मन्त्र है ..

🌷 ॐ ह्रीं गंगायै ॐ ह्रीं स्वाहा

🙏🏻

🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 19 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है।


आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है।


 

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82


 

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री


 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपको कार्यक्षेत्र में किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा करके कोई एक्शन लेने से बचना होगा, नहीं तो इससे आपका कोई नुकसान हो सकता है और आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से आज आपको निजात मिलेगी। माताजी से आप अपने दिल की बात कह सकते हैं, जिसे वह पूरी भी अवश्य करेंगे। आप आज एक गुप्त तरीके से धन कमाने पर पूरा ध्यान देंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको कहीं धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।



वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 

आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज आपको नौकरी में तरक्की मिल सकती है और यदि आपका कोई कानूनी मामला लंबे समय से लटका हुआ था, तो उसमें भी आपको जीत मिलेगी। परिवार में यदि किसी से कुछ पुराने गिले-शिकवे चल रहे हैं, तो आप उन्हे न उखाडे़ं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। छोटे बच्चे आज आपसे किसी वस्तु की फरमाइश कर सकते हैं, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। संतान के करियर को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो उन्हें आज कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है, जिससे आपको खुशी होगी। घर से दूर नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने परिवार के सदस्यों की याद सता सकती हैं।



मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ कुछ टाइम अकेले में बताएंगे, जिससे दोनों के बीच यदि कुछ दूरियां आ गई थी, तो वह भी कम होंगी। परिवार में चल रही  कलह को आप घर से बाहर ना जाने दें। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्या को आप वरिष्ठ की मदद से सुलझाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में यदि आपको कोई जिम्मेदारी दी जाए, तो आप उसे समय रहते पूरा करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखें, तभी वह किसी परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे। किसी को धन उधार लेने से बचें, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा।



कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। आप संतान के भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने पर विचार विमर्श कर सकते हैं। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो आपको वह धन वापस मिल सकता है। व्यापार कर रहे लोग आज कुछ नई योजनाओं को बनाएंगे, जिनमें आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा अवश्य लें। यदि आपको किसी लंबे समय से रुके हुए काम के पूरा ना होने के कारण समस्या आ रही थी, तो वह भी आज अत्यधिक मेहनत के बाद ही पूरा होता दिख रहा है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को आज महिला मित्रों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह उनके साथ कोई धोखा कर सकती है।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके सुख सुविधाओं के पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि आप किसी निवेश संबंधी योजना में ध्यान लगाएंगे, तो इससे आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है, जो आपको समस्या देगी। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। भाई बहनों से पूछ कर आप किसी योजना में ध्यान लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपनी सुख-सुविधाओं के कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर भी अच्छा धन व्यय करेंगे।



कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सेहत के मामले में कमजोर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप किसी को बिना मांगे सलाह ना दें, नहीं तो आपको कोई समस्या दे सकता है। आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है, जो आपको समस्या देगा। यदि आपको आस-पड़ोस में आज कोई वाद-विवाद की स्थिति उतपन्न हो, तो आपस में चुप रहें, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। वैवाहिक जीवन में आज किसी बात के कारण तनातनी रहेगी, जिसके बाद जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकते हैं। पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या होने की संभावना बनती दिख रही है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मागंलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्त्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा। आपकी किसी नई संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। मित्रों व रिश्तेदारों के साथ आज आप कुछ खुशी भरे पल व्यतीत करेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को किसी की बातों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थी इधर-उधर बैठकर समय व्यतीत ना करें। अपनी पढ़ाई पर ध्यान लगाएं, तभी वह परीक्षा की तैयारियों को कर सकेंगे। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

 

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करें, तो उसमें माता-पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं। यदि कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें धैर्य बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अपने मन की बात माताजी से कहने का मौका मिलेगा, इसलिए आज आप कोई बडा निवेश कर सकते हैं, जिसमें बाद में आपको अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद दिख रही है। किसी नये वाहन को खरीदने का सपना आज आपका पूरा हो सकता है। आपको एक नौकरी के साथ-साथ किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है, लेकिन अभी पुरानी मे ही टिके रहना बेहतर रहेगा।



धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। आज आपके बढ़ते खर्च आपकी समस्या बनेंगे। यदि प्रेम जीवन जी रहे लोगों में यदि किसी बात को लेकर कड़वाहट चल रही थी, तो वह भी आज बातचीत के जरिए समाप्त होगी। आप यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो इसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। कार्यक्षेत्र में कोई गलती अधिकारियों के सामने आ सकती है, जिसके लिए आपको डांट खानी पड़ेगी। आपके बढ़ते खर्चों को लेकर आप परेशान रहेंगे, जिन पर लगाम लगाने की आप पूरी कोशिश करेंगे। आपको आज एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होगी।

 

आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आने वाला है। आज आपको किसी काम के पूरा न होने के कारण तनाव बना रहेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है। आपके किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। दोस्तों के साथ आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बनाएंगे। किसी सामाजिक कार्यक्रम में यदि आप सम्मिलित हो, तो वहां बहुत ही तोलमोल कर बोले। कार्यक्षेत्र में आज आपको लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे।


कुंभ दैनिक राशिफल ( Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बढ़िया रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य को आज कोई पुरस्कार मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। व्यापार के सिलसिले में आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। यदि आपकी कोई डील लंबे समय से रुकी हुई थी, तो वह आज फाइनल हो सकती है, लेकिन आप अपनी कोई जरूरी जानकारी लीक ना होने दें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। संतान से किसी वस्तु की फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपको आज घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी और कार्यक्षेत्र में आप अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें, जो मित्र के रूप में आपके साथ होंगे, लेकिन आप उन्हे चतुर बुद्धि से मात देने में कामयाब रहेंगे। व्यापार में आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिसकी प्रतीक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे। किसी नई संपत्ति को खरीदने का सपना आपका पूरा होगा। माताजी की सेहत के प्रति सचेत रहें, यदि कोई समस्या हो तो उसे नजरअंदाज ना करें

18 May 2023

 🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞


 🌤️  दिनांक - 18 मई 2023

🌤️ दिन - गुरूवार

🌤️ विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)

🌤️ शक संवत -1945

🌤️ अयन - उत्तरायण

🌤️ ऋतु - ग्रीष्म ॠतु 

🌤️ मास - ज्येष्ठ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार वैशाख)

🌤️ पक्ष - कृष्ण 

🌤️ तिथि - चतुर्दशी रात्रि 09:42 तक तत्पश्चात अमावस्या

🌤️ नक्षत्र - अश्विनी सुबह 07:22 तक तत्पश्चात भरणी

🌤️योग - सौभाग्य शाम 07:37 तक तत्पश्चात शोभन

🌤️ राहुकाल - दोपहर 02:14 से शाम 03:55

🌞 सूर्योदय-06:01

🌤️ सूर्यास्त- 19:09

👉 दिशाशूल- दक्षिण दिशा में

🚩 *व्रत पर्व विवरण - 

🔥 विशेष - चतुर्दशी  अमावस्या  पूर्णिमा और व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)

               🌞~वैदिक पंचांग ~🌞


🌷 नकारात्मक ऊर्जा मिटाने के लिए 🌷

 ➡ 19 मई 2023 शुक्रवार को अमावस्या है ।

🏡  घर में हर अमावस अथवा हर १५ दिन में पानी में खड़ा नमक (१ लीटर पानी में ५० ग्राम खड़ा नमक) डालकर पोछा लगायें । इससे नेगेटिव एनेर्जी चली जाएगी । अथवा खड़ा नमक के स्थान पर गौझरण अर्क भी डाल सकते हैं ।

      🙏🏻 

🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞


🌷 अमावस्या 🌷

🙏🏻 अमावस्या के दिन जो वृक्ष, लता आदि को काटता है अथवा उनका एक पत्ता भी तोड़ता है, उसे ब्रह्महत्या का पाप लगता है  (विष्णु पुराण)

          🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞


🌷 धन-धान्य व सुख-संम्पदा के लिए 🌷

🔥 हर अमावस्या को घर में एक छोटा सा आहुति प्रयोग करें।

🍛 सामग्री : १. काले तिल, २. जौं, ३. चावल, ४. गाय का घी, ५. चंदन पाउडर, ६. गूगल, ७. गुड़, ८. देशी कर्पूर, गौ चंदन या कण्डा।

🔥 विधि: गौ चंदन या कण्डे को किसी बर्तन में डालकर हवनकुंड बना लें, फिर उपरोक्त ८ वस्तुओं के मिश्रण से तैयार सामग्री से, घर के सभी सदस्य एकत्रित होकर नीचे दिये गये देवताओं की १-१ आहुति दें।

🔥 आहुति मंत्र 🔥

🌷 १. ॐ कुल देवताभ्यो नमः

🌷 २. ॐ ग्राम देवताभ्यो नमः

🌷 ३. ॐ ग्रह देवताभ्यो नमः

🌷 ४. ॐ लक्ष्मीपति देवताभ्यो नमः

🌷 ५. ॐ विघ्नविनाशक देवताभ्यो नमः


          🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞मई पंचक तिथि 


पंचक प्रारंभ: शनिवार, 13 मई 2023 पूर्वाह्न 00:18 बजे


पंचक समाप्त: बुधवार, 17 मई 2023 पूर्वाह्न 07:39 बजे

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता।


मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है।


 

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

 

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72


 

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

 

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।


 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी में आ रही बाधा When होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।



मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों के मन में यदि कोई आईडिया आये, तो उसे तुरंत आगे बढ़ाएं, क्योंकि वह आपके व्यापार के लिए अच्छा रहने वाला है। किसी बड़े निवेश में आज आप अच्छा धन लगा सकते हैं। रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहे लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा। आपको अपने मन में चल रही बातों को किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर करने से बचना होगा।




वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में काम अधिक होने के कारण आपके ऊपर तनाव हावी रहेगा, लेकिन आप अपनी मेहनत और लगन से सभी कामों को समय से पूरा करके देंगे। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। आपको किसी निवेश की तैयारी करने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। परिवार के सदस्यों का आज आपको पूरा साथ मिलेगा।



मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको आज अपने मन में चल रही किसी उलझन को लेकर समस्या बनी रहेगी, जिसके कारण आपका स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा। पिताजी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिसके बाद वह आपसे नाराज रहेंगे। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करने जा रहे हैं, तो उसमें भी कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी को करियर में तरक्की करते देख आज आपको खुशी होगी।



कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है, क्योंकि आज आप अपने पिताजी से अपने मन में चल रही बातों को लेकर बातचीत करेंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। बिजनेस संबंधित कुछ योजनाओं को आज बहुत ही सोच विचारकर बनाएं।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा, लेकिन भाई बहनों से आप सलाह मशवरा करके आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। पहले यदि किसी को धन उधार दिया था, तो आज वह भी आपको वापस मिल सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाए, तो उसमें कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें, नहीं तो उसके खोने और चोरी होने का भय सता रहा है।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी है और आपको अपने प्रियजनों को किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं, लेकिन शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको यदि संतान के करियर की कोई चिंता सता रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आपको आज यदि कोई जानकारी मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहेगा। आज आपको समस्या रहने के कारण समझ नहीं आएगा कि इस काम को पहले करुं और किसे बाद में, लेकिन यदि आपने किसी निवेश संबंधी फैसले को जल्दबाजी में लिया, तो उससे आपको समस्या हो सकती है। कोई काम आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा करके ना करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति सतर्क रहना होगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि बाधा आ रही थी, तो वह आज दूर होगी और उनके विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपको किसी नयी संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में भी आज आपको जीत मिल सकती है, लेकिन यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो आज आपका वह धन फंस सकता है, जो आपको थोड़ी समस्या देगा। आप अपनी माताजी की सेहत के प्रति सचेत रहें। यदि उन्हें कोई समस्या चल रही है, तो उसे नजरअंदाज ना करें। बिजनेस कर रहे लोग किसी को साझेदार बनाने से बचें, नहीं तो वह उन्हें धोखा दे सकते हैं।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है। पिताजी से आज आप अपने मन में चल रहे कुछ उलझनों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में यदि कुछ समस्याएं आपको लंबे समय से घेरे हुए हैं, तो उनसे भी आज आपको काफी हद तक निजात मिलेगी। संतान के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। परिवार में किसी सदस्य को आज अच्छी नौकरी मिलने से घर से दूर जाना पड़ सकता है।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से आज सबक लेना होगा। किसी को बिना मांगे सलाह ना दें। छोटे बच्चों के साथ आज आप कुछ मस्ती करते नजर आएंगे, लेकिन जीवनसाथी से यदि आपकी कुछ अनबन चल रही है, तो आज उसमें आपको उनसे बातचीत करके उसे समाप्त करना होगा। भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा और किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए बेहतर रहेगा।


कुंभ दैनिक राशिफल ( Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन बिजनेस कर रहे हैं लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। किसी पुरानी डील से आज आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आपका कोई मित्र आज आपसे लंबे समय बाद मुलाकात करने आ सकता है। आपको परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर आज कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी कुछ समय और परेशान होना होगा, उसके बाद ही कोई अच्छा अवसर हाथ लग पाएगा। आज आप अपने घर पूजा पाठ व भजन कीर्तन आदि करा सकते हैं।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आय के नए-नए एक स्त्रोत से आय दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। यदि आपने कार्यक्षेत्र में कोई अहम फैसला लिया, तो आज वह गलत साबित हो सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के प्रति सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो उन्हें परीक्षा की तैयारियों में समस्या आ सकती है। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरे उतरेंगे। आप आज किसी को धन उधार देने से बचें।

17 May 2023

 🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞


 🌤️  दिनांक - 17 मई 2023

🌤️ दिन - बुधवार

🌤️ विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)

🌤️ शक संवत -1945

🌤️ अयन - उत्तरायण

🌤️ ऋतु - ग्रीष्म ॠतु 

🌤️ मास - ज्येष्ठ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार वैशाख)

🌤️ पक्ष - कृष्ण 

🌤️ तिथि - त्रयोदशी रात्रि 10:28 तक तत्पश्चात चतुर्दशी

🌤️ नक्षत्र - रेवती सुबह 07:39  तक तत्पश्चात अश्विनी

🌤️योग -  आयुष्मान रात्रि 09:18 तक तत्पश्चात सौभाग्य

🌤️ राहुकाल -  दोपहर 12:35 से दोपहर 02:14 तक

🌞 सूर्योदय-06:01

🌤️ सूर्यास्त- 19:09

👉 दिशाशूल- उत्तर दिशा में

🚩 व्रत पर्व विवरण - प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि

🔥 विशेष - त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

               🌞~वैदिक पंचांग ~🌞


मोरपंख का यह उपाय करने पर हर कार्य बनेंगे

1-ग्रहों के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए जिस ग्रह की पीड़ा मिल रही है उसका 21 बार मंत्र बोलकर मोरपंख पर पानी के छींटे दें. इसके बाद पूजा स्थान पर रख दें थोड़े दिन में चमत्कारी परिणाम नजर आने लगेंगे

2-नवजात बच्चों को नजर बहुत लगती है ऐसे में बुरी नजर से बच्चों को बचाने के लिए मोरपंख को चांदी के ताबीज में डालकर उसके सिरहाने रख दें. इससे डर भी दूर होगा

3-एक मोरपंख को राधाकृष्ण मंदिर में स्थापित करें. प्रतिदिन उसकी पूजा करें और फिर 40 दिन बाद इसे अपनी तिजोरी या धन के स्थान पर रख दें. ऐसा करने से धन में वृद्धि के साथ लंबे समय से रुक हुए काम पूर्ण हो जाएंगे


🌷 शनि जयंती 🌷

🙏🏻 शास्त्रों के अनुसार शनि देवजी का जन्म ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को रात के समय हुआ था।

➡ इस बार शनि जयंती 19 मई 2023 शुक्रवार को पड़ रही है।

🌞 सुबह जल्दी स्नान आदि से निवृत्त होकर सबसे पहले अपने इष्टदेव, गुरु और माता-पिता का आशीर्वाद लें।

➡ पूजा क्रम शुरू करते हुए सबसे पहले शनिदेव के इष्ट भगवान शिव का 'ऊँ नम: शिवाय' बोलते हुए गंगाजल, कच्चा दूध तथा काले तिल से अभिषेक करें। अगर घर में पारद शिवलिंग है तो उनका अभिषेक करें अन्यथा शिव मंदिर जाकर अभिषेक करें। भांग, धतूरा एवं हो सके तो 108 आंकडे के फूल जरूर चढ़ाएं। द्वादश ज्योतिर्लिंग के नाम को उच्चारण करें।

🙏🏻 सौराष्ट्रे सोमनाथं च श्रीशैले मल्लिकार्जुनम्‌।

उज्जयिन्यां महाकालमोंकारं ममलेश्वरम्‌ ॥1॥

परल्यां वैजनाथं च डाकियन्यां भीमशंकरम्‌।

सेतुबन्धे तु रामेशं नागेशं दारुकावने ॥2॥

वारणस्यां तु विश्वेशं त्र्यम्बकं गौतमी तटे।

हिमालये तु केदारं ध्रुष्णेशं च शिवालये ॥3॥

एतानि ज्योतिर्लिंगानि सायं प्रातः पठेन्नरः।

सप्तजन्मकृतं पापं स्मरेण विनश्यति ॥4॥

🙏🏻 अब शनिदेव की पूजा शुरू करते हुए सर्वप्रथम शनिदेव का सरसों के तेल से अभिषेक करें।

🌷 “ऊँ शं शनैश्चराय नम:” का निरंतर जप करते रहें ।

🔥 सरसों के तेल का दीपक प्रज्वलित करें तथा कस्तूरी अथवा चन्दन की धूप अर्पित करें ।

🌷 शनि के वैदिक मंत्र का उच्चारण करें 🌷

नीलांजन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम्

छायामार्तण्ड संभूतम् तम नमामि शनैश्चरम्॥"

🌷 अब स्त्रोत्र का पाठ करें 🌷

नमस्ते कोण संस्थाय पिंगलाय नमोऽस्तुते।

नमस्ते बभ्रुरुपाय कृष्णाय नमोऽस्तुते॥

नमस्ते रौद्रदेहाय नमस्ते चांतकायच।

नमस्ते यमसंज्ञाय नमस्ते सौरये विभो॥

नमस्ते मंदसंज्ञाय शनैश्चर नमोऽस्तुते।

प्रसादं कुरू देवेश दीनस्य प्रणतस्य च॥

🔥 शाम को पीपल के वृक्ष के नीचे तिल के तेल के दीपक को प्रज्जवलित करें। शनिदेव से  प्रार्थना करें कि  सभी समस्याएं दूर हों और बुरे समय से पीछा छूट जाए। इसके बाद पीपल की सात परिक्रमा करें।


          🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞मई पंचक तिथि 


पंचक प्रारंभ: शनिवार, 13 मई 2023 पूर्वाह्न 00:18 बजे


पंचक समाप्त: बुधवार, 17 मई 2023 पूर्वाह्न 07:39 बजे

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 17 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं।

 

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

 

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44


 

शुभ वर्ष : 2024, 2042

 

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता


 

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उन्नति के पथ पर चलने के लिए रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी, जिससे आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा, लेकिन आप किसी जरुरी बात को लेकर वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। आपको आपका रुका हुआ धन मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी, जो आपको खुशी देगी। किसी कारणवश आप अपने कामों को समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे।



वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलने से खुशिया बनी रहेगी। आपको व्यापार में लाभ के अवसरों को पहचानकर उन पर अमल करना होगा, तभी आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। संतान आज आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, जिससे आपको खुशी होगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचें और शेयर मार्केट में धन का निवेश करने वालों के लिए अच्छा रहने वाला है।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है, क्योंकि आप आज जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी और मित्रों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आप किसी काम की यदि शुरुआत करेंगे, तो उसे पूरा करके ही दम लेंगे, जिसमें आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा, लेकिन इसके साथ-साथ आपको अपने कामों को नजरअंदाज नहीं करना है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।



कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से नरम गरम रहने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना है, नहीं तो बाद में किसी बड़ी बीमारी का रूप ले सकती हैं। परिवार का कोई सदस्य आज नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है। आप कुछ नई योजनाओं को बनाने में दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे, तभी आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपनी डील को बेहतर बनाने के लिए ऐसे कामों पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा, तो इधर उधर खाली बैठकर समय व्यतीत ना करें, लेकिन किसी काम को करने की पहल आज आपको समस्या दे सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं को लेकर आपको अपने सीनियर्स से बातचीत करनी होगी। ससुराल पक्ष किसी व्यक्ति से यदि कोई लड़ाई झगड़ा चल रहा था, तो वह आपसे माफी मांगने आ सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं यदि वह उसमें बदलाव की सोच रहे हैं, तो उन्हें अभी कुछ समय पुरानी में ही टिके रहना बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज किसी तीसरे व्यक्ति के कारण बेवजह तनाव पनप सकता है। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप उनसे कुछ जरूरी मुद्दों को लेकर बातचीत कर सकते हैं।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए समान्य रहने वाला है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आज आपको कुछ समस्या सकती हैं, लेकिन अपने कामों में लापरवाही ना बरतें। आप परिवार के किसी सदस्य को लेकर किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। किसी काम को लेकर आप परेशान चल रहे थे, तो वह भी आज पूरा हो सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन विद्यार्थी जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। यदि पढ़ाई में किसी बात को लेकर समस्या आ रही थी, तो वह आज गुरुजनों की मदद से दूर होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है। आप अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय सता रहा है। आपने यदि किसी पर भरोसा किया था, तो वह आज आपके उस भरोसे को तोड़ सकता है। आज किसी से धन उधार लेने से बचें।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको किसी राजनीतिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। नौकरी में कार्यरत लोग महिला मित्रों से सावधानी बरतें, नहीं तो वह उन्हे कोई धोखा दे सकते हैं। आपको वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समय किसी बात के लिए जिद व अहंकार नहीं दिखाना है, नहीं तो आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। यदि आपका कोई काम नहीं रुका हुआ था, तो आपको उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करनी होगी। घूमने फिरने के दौरान आपको आज कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कोई पुराना कर्ज समय रहते चुकता करना होगा, लेकिन आप किसी को उधार देने से बचें। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आपकी किसी काम को पहल करने की आदत आज आपको समस्या दे सकती हैं। आपका कोई मित्र आपके घर आ दावत पर आ सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाना होगा, तभी वह किसी परीक्षा में सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे। किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।


कुंभ दैनिक राशिफल ( Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनें लेकर आने वाला है। आपको शीध्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। परिवार में आज आपको किसी सदस्य के करियर की चिंता सता सकती है। आपका कोई रुका हुआ काम समय रहते पूरा होगा, जो आपको खुशी देगा। आपके पिताजी से आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है, लेकिन विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्त्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको मन मुताबिक काम मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आप किसी की कहीसुनी बातों में आकर कोई निर्णय न लें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। आपके कुछ विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपको दूसरों की मदद बहुत ही सोच समझकर करनी होगी

16 May 2023

 🙏🏻 हर हर महादेव 🙏

🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞


 🌤️  दिनांक - 16 मई 2023

🌤️ दिन - मंगलवार

🌤️ विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)

🌤️ शक संवत -1945

🌤️ अयन - उत्तरायण

🌤️ ऋतु - ग्रीष्म ॠतु 

🌤️ मास - ज्येष्ठ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार वैशाख)

🌤️ पक्ष - कृष्ण 

🌤️ तिथि - द्वादशी रात्रि 11:36 तक तत्पश्चात त्रयोदशी

🌤️ नक्षत्र - उत्तर भाद्रपद सुबह 08:15  तक तत्पश्चात रेवती

🌤️योग - प्रीति रात्रि 11:16 तक तत्पश्चात आयुष्मान

🌤️ राहुकाल - शाम 03:52 से शाम 05:31 तक

🌞 सूर्योदय-06:01

🌤️ सूर्यास्त- 19:08

👉 दिशाशूल- उत्तर दिशा में

🚩 *व्रत पर्व विवरण - 

🔥 विशेष - द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

               🌞~वैदिक पंचांग ~🌞


🌷 प्रदोष व्रत 🌷

🙏🏻 हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महिने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। ये व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। इस बार 17 मई, बुधवार को प्रदोष व्रत है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। प्रदोष पर व्रत व पूजा कैसे करें और इस दिन क्या उपाय करने से आपका भाग्योदय हो सकता है, जानिए…

 👉🏻 ऐसे करें व्रत व पूजा

🙏🏻 - प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान शंकर, पार्वती और नंदी को पंचामृत व गंगाजल से स्नान कराएं।

🙏🏻 - इसके बाद बेल पत्र, गंध, चावल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य (भोग), फल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची भगवान को चढ़ाएं।

🙏🏻 - पूरे दिन निराहार (संभव न हो तो एक समय फलाहार) कर सकते हैं) रहें और शाम को दुबारा इसी तरह से शिव परिवार की पूजा करें।

🙏🏻 - भगवान शिवजी को घी और शक्कर मिले जौ के सत्तू का भोग लगाएं। आठ दीपक आठ दिशाओं में जलाएं।

🙏🏻 - भगवान शिवजी  की आरती करें। भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और उसीसे अपना व्रत भी तोड़ें।उस दिन  ब्रह्मचर्य का पालन करें।

 👉🏻 ये उपाय करें

सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद तांबे के लोटे से सूर्यदेव को अर्ध्य देें। पानी में आकड़े के फूल जरूर मिलाएं। आंकड़े के फूल भगवान शिवजी  को विशेष प्रिय हैं । ये उपाय करने से सूर्यदेव सहित भगवान शिवजी  की कृपा भी बनी रहती है और भाग्योदय भी हो सकता है।

               🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞यदि आपको अंधेरे या भूत-प्रेत से डर लगता है या किसी भी प्रकार का भय है तो आप मंगलवार के दिन पूजा के समय  ॐ हं हनुमंते नम: का 108 बार जप करें।

यदि आप किसी बीमारी से परेशान हैं तो जल का एक पात्र हनुमान जी कि प्रतिमा के सामने रखकर हनुमान बाहुक का 26 या 21 दिनों तक पाठ करें। प्रतिदिन उस जल को ग्रहण करें और दूसरा जल रखें। हनुमानजी की कृपा से शरीर की समस्त पीड़ाओं से आपको मुक्ति मिल जाएगी।


🌷 कर्ज-मुक्ति के लिए मासिक शिवरात्रि 🌷

👉🏻 17 मई 2023 बुधवार को मासिक शिवरात्रि है।

🙏🏻  हर मासिक शिवरात्रि को सूर्यास्‍त के समय घर में बैठकर अपने गुरुदेव का स्मरण करके शिवजी का स्मरण करते- करते ये 17 मंत्र बोलें, जिनके सिर पर कर्जा ज्यादा हो, वो शिवजी के मंदिर में जाकर दिया जलाकर ये 17 मंत्र बोले।इससे कर्जा से मुक्ति मिलेगी

🌷 1).ॐ शिवाय नम:

🌷 2).ॐ सर्वात्मने नम: 

🌷 3).ॐ त्रिनेत्राय नम:

🌷 4).ॐ हराय नम:

🌷 5).ॐ इन्द्र्मुखाय नम:

🌷 6).ॐ श्रीकंठाय नम:

🌷 7).ॐ सद्योजाताय नम:

🌷 8).ॐ वामदेवाय नम: 

🌷 9).ॐ अघोरह्र्द्याय नम: 

🌷 10).ॐ तत्पुरुषाय नम:

🌷 11).ॐ ईशानाय नम:

🌷 12).ॐ अनंतधर्माय नम:

🌷 13).ॐ ज्ञानभूताय नम:

🌷 14). ॐ अनंतवैराग्यसिंघाय नम:

🌷 15).ॐ प्रधानाय नम: 

🌷 16).ॐ व्योमात्मने नम: 

🌷 17).ॐ युक्तकेशात्मरूपाय नम:

 🙏🏻 आर्थिक परेशानी से बचने हेतु 🙏🏻

👉🏻 हर महीने में शिवरात्रि (मासिक शिवरात्रि - कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी) को आती है | तो उस दिन जिसके घर में आर्थिक कष्ट रहते हैं वो शाम के समय या संध्या के समय जप-प्रार्थना करें एवं शिवमंदिर में दीप-दान करें ।

👉🏻 और रात को जब 12 बज जायें तो थोड़ी देर जाग कर जप और एक श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।तो आर्थिक परेशानी दूर हो जायेगी।

🙏🏻  प्रति वर्ष में एक महाशिवरात्रि आती है और हर महीने में एक मासिक शिवरात्रि आती है। उस दिन शाम को बराबर सूर्यास्त हो रहा हो उस समय एक दिया पर पाँच लंबी बत्तियाँ अलग-अलग उस एक में हो शिवलिंग के आगे जला के रखना |बैठ कर भगवान शिवजी के नाम का जप करना प्रार्थना करना, | इससे व्यक्ति के सिर पे कर्जा हो तो जल्दी उतरता है, आर्थिक परेशानियाँ दूर होती है ।

          🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞मई पंचक तिथि 


पंचक प्रारंभ: शनिवार, 13 मई 2023 पूर्वाह्न 00:18 बजे


पंचक समाप्त: बुधवार, 17 मई 2023 पूर्वाह्न 07:39 बजे

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 16 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।

 

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

 

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34


 

शुभ वर्ष : 2023

 

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु


 

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। यदि आपने पहले किसी को धन दिया था तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है और आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था तो वह भी आज पूरा हो सकता है। आज आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर आज आपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। अन्य स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से आज आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपको आज एक साथ कई काम हाथ आने से आपको समझ नहीं आएगा कि किसे पहले करें और किसे बाद में। आप अपने किसी पुराने निवेश को लेकर आज परेशान रहेंगे। यदि किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करने जाएं तो उसके सभी कागजातों की जांच सघनता से करें। किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें। कार्यक्षेत्र में यदि आपको कोई जिम्मेदारी सौंपी जाए तो उसे समय रहते पूरा करें नहीं तो अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय जल्दबाजी में ना लें।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। संतान के विवाह में यदि कोई समस्या आ रही थी तो वह आपके किसी मित्र की मदद से दूर होगी। लेनदेन से संबंधित कोई मामला आज आप निपटाने की पूरी कोशिश करेंगे। माताजी को आज ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। आज आप किसी को बिना मांगे सलाह ना दें, नहीं तो वो आपसे नाराज हो सकते हैं। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपको आज किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा।



कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके स्वास्थ्य के लिए अवश्य कमजोर रहने वाला है। आज आपको शारीरिक कष्ट होने के कारण आप परेशान रहेंगे लेकिन संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें उनके कामों के लिए प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे उन्हें खुशी होगी और आपकी किसी पुरानी गलती से आज आपको सीखने को मिल सकता है। संतान से आज आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। आप आज व्यवसाय में अच्छा धन लाभ ना होने के कारण परेशान रहेंगे।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज आपका किसी नए वाहन की खरीदारी का सपना पूरा हो सकता है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है। यदि परिवार का कोई सदस्य घर से दूर है, तो आज उन्हें परिवार के सदस्य की याद आ सकती है और वह उनसे मिलने आ सकते हैं। छोटे बच्चों के लिए आप कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने की योजना भी बना सकते हैं। आपको किसी नए काम की पहल करना नुकसान दे सकता है, इसलिए सावधानी रखें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। उन्हें अपनी कुछ रुकी हुई योजनाओं की शुरुआत करने का मौका मिलेगा, लेकिन आपको यदि किसी बात के लिए चिंता सता रही थी, तो वह भी आज दूर होगी और आपको यदि कोई पेट संबंधित समस्या चल रही है, तो उसे नजरअंदाज ना करें। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। यदि आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। कार्यक्षेत्र में आज आप अपनी सोच का लाभ उठाएंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा, जिससे उनको अच्छा लाभ भी मिलेगा। पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या होने के कारण आप परेशान रहेंगे। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। आपको आज अपने परिवार में सदस्यों के बीच चल रही अनबन को घर से बाहर ना जाने दें, नहीं तो वह बाद में आपका मजाक बना सकते हैं।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आज आपको किसी नई संपत्ति की प्राप्ति हो सकती हैं। आपके किसी नये काम को करने की इच्छा पूरी होगी। बिजनेस के कामों को लेकर आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आप अपने घर को रेनोवेट कराने पर भी पूरा ध्यान देंगे और विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बहुत से छुटकारा मिलता दिख रहा है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपका कोई मित्र आज आपसे कोई धन संबंधित मदद मांग सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार के किसी सदस्य को किसी अच्छे काम के लिए प्रोत्साहित करेंगे, लेकिन बिजनेस में आप किसी को साझेदार बनाने से बचें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। आपकी पुरानी गलती से आज पर्दा उठ सकता है।

 

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आपके चारों ओर का माहौल खुशनुमा रहेगा और आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। परिवार में किसी सदस्य की नई नौकरी लगने से परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। धार्मिक कार्यक्रमों में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। माताजी की सेहत के प्रति आप सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में आप अपनी कोई जरूरी जानकारी लीक ना होने दें।


कुंभ दैनिक राशिफल ( Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आपको कई काम एक साथ हाथ लगने से आपकी व्याग्रता बढ़ेगी। आपका कोई मित्र आज आपके घर दावत पर आ सकता है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों को आज आप बहुत ही सूझ बूझ दिखाकर निपटाएं। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। किसी की कही सुनी बातों पर आप भरोसा ना करें, नहीं तो आपका कोई नुकसान हो सकता है।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं से भरा रहने वाला है, जिनको लेकर आप परेशान रहेंगे। संतान से संबंधित कोई अहम फैसला आज आप ले सकते हैं, जिसमें आपको अपने पिताजी से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप भविष्य के लिए कुछ नया करेंगे। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग बचत योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे और कुछ धन संचय करने में भी कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाएं रखना होगा

15 May 2023

 🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞


 🌤️  दिनांक - 15 मई 2023

🌤️ दिन - सोमवार

🌤️ विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)

🌤️ शक संवत -1945

🌤️ अयन - उत्तरायण

🌤️ ऋतु - ग्रीष्म ॠतु 

🌤️ मास - ज्येष्ठ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार वैशाख)

🌤️ पक्ष - कृष्ण 

🌤️ तिथि - एकादशी 16 मई रात्रि 01:03 तक तत्पश्चात द्वादशी

🌤️ नक्षत्र - पूर्वभाद्रपद सुबह 09:08  तक तत्पश्चात उत्तरभाद्रपद

🌤️योग - विष्कंभ 16 मई रात्रि 01:30 तक तत्पश्चात प्रीति

🌤️ राहुकाल - सुबह 07:40 से सुबह 09:18 तक

🌞 सूर्योदय-06:02

🌤️ सूर्यास्त- 19:08

👉 दिशाशूल- पूर्व दिशा में

🚩 व्रत पर्व विवरण - अपरा-जलक्रीडा-भद्रकाली एकादशी ,विष्णुपदी-वृषभ संक्राति (पुण्यकाल सूर्योदय से दोपहर 11:58 तक)

🔥 *विशेष - *हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l  

  राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*

💥 आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l

💥 एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।

💥 एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।

💥 जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।

               🌞~वैदिक पंचांग ~🌞



🌷 अपरा एकादशी 🌷

➡️ 15 मई 2023 सोमवार को रात्रि 02:47 से 16 मई रात्रि 01:03 तक (यानि 15 मई, सोमवार को पूरा दिन) एकादशी है।

💥 विशेष - 15 मई, सोमवार को एकादशी का व्रत उपवास रखे।

🙏🏻 ‘अपरा एकादशी’ को उपवास करके भगवान वामन की पूजा करने से मनुष्य सब पापों से मुक्त हो श्रीविष्णुलोक में प्रतिष्ठित होता है ।इसका महात्म  पढ़ने और सुनने से सहस्र गौदान का फल मिलता है ।

एकादशी के दिन तामसिक चीजों जैसे मांस, शराब, प्याज, लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए

एकादशी के दिन डंठल वाले पान के पत्ते पर रोली अथवा कुमकुम से श्री लिख कर भगवान विष्णु को अर्पित करें। ...

एकादशी पर भगवान कृष्ण को नारियल और बादाम का भोग लगाएं। ...

इस दिन उनके प्रिय मंत्र 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' का 21 माला जप करने से व्यक्ति पर अचानक आने वाले कष्ट दूर होते हैं।

एकादशी के दिन आप नर्सरी से गेंदे का पौधा लाकर उसे छत पर रखें। ऐसा करने से गुरु की अनुकूलता प्राप्त होती है और भाग्य चमक उठता है। एकादशी का उपाय करके आप आर्थिक समृद्धि भी पा सकते हैं। घर में तुलसी के पौधे को ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) में रखना चाहिए।



           🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞


 🌷 विष्णुपदी संक्रांति 🌷

➡ जप तिथि : 15 मई 2023 सोमवार को (विष्णुपदी संक्रांति)

पुण्यकाल सूर्योदय से दोपहर 11:58 तक |

🙏🏻 विष्णुपदी संक्रांति में किये गये जप-ध्यान व पुण्यकर्म का फल लाख गुना होता है | – (पद्म पुराण , सृष्टि खंड)


               🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞मई पंचक तिथि 


पंचक प्रारंभ: शनिवार, 13 मई 2023 पूर्वाह्न 00:18 बजे


पंचक समाप्त: बुधवार, 17 मई 2023 पूर्वाह्न 07:39 बजे

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 10 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है।

 

आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं।


 

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82


 

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री


 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी



मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों के लिए खुशखबरी लेकर आने वाला है। जीवनसाथी को करियर में तरक्की करते देख आज आपको खुशी होगी, लेकिन आप इधर-उधर खाली बैठकर समय व्यतीत ना करें। संतान की संगति की ओर विषेश ध्यान दें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखें। किसी काम में आप अपने पिताजी का हाथ बटा सकते हैं। यदि आपके मन में कोई संशय चल रहा है, तो उसे आपको अपने भाइयों के सामने उजागर करना होगा, तभी वह दूर हो सकेगा।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 

आज आपको निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा, क्योंकि कार्यक्षेत्र में आज आप कोई निर्णय समय पर लेकर कोई बड़ा नुकसान होने से बचा सकते हैं, लेकिन यदि आपने परिवार में किसी सदस्य से कोई वादा या वचन किया है, तो आपको समय रहते पूरा करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। विद्यार्थियों को अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा, तभी वह किसी परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ नयी उलझनें लेकर आने वाला है। आपको अपने कामों में समस्या रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आज आप उन्हें कहीं घूमाने फिराने लेकर जा सकते हैं, लेकिन आपका कोई पुराना लेनदेन यदि लंबे समय से लटका हुआ था, तो वह आज समाप्त होगा। आप माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।



कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। संतान के करियर को लेकर यदि परेशान चल रहे हैं, तो इसके लिए आप अपने किसी परिजन से बातचीत भी कर सकते हैं। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे, लेकिन रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को भी कुछ और भटकना होगा, उसके बाद ही कोई राहत मिलती दिख रही है। आज आपका कोई लेनदेन यदि लम्बे समय से लटका हुआ था, तो वह आज पूरा हो सकता है। पिताजी को आज कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है, जिसमें लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। आज यदि आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। आपको किसी पुरानी गलती से आज सबक लेना होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। भाई बहनों से चल रही अनबन अभी लंबी चलेगी। परिवार का कोई सदस्य आज आपसे नाराज रहेगा। आपको कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। आपको आज अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना बेहतर रहेगा।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सावधानी व सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आज आप किसी को धन उधार देने से बचें और जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर कोई अनबन चल रही थी, उसमें आज आप अपनी बात उनके सामने अवश्य रखें। प्रेम विवाह की तैयारी कर रहे लोगों को अभी कुछ समय और रुकना होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है, इसलिए किसी काम में जल्दबाजी ना दिखाएं।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए तरक्की लेकर आने वाला है। आपकी किसी बचपन के मित्र से मुलाकात होगी और नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। व्यवसाय कर रहे लोग अपनी आंख व कान खुले रखें, तभी किसी डील को फाइनल करें, नहीं तो उनसे कोई बहुत बड़ी गलती हो सकती है। यदि आपकी कोई वस्तु खो गई थी, तो वह आज प्राप्त हो सकती है, लेकिन आपको किसी बड़े निवेश को करने से बचना होगा, नहीं तो आपका धन फंस सकता है।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। व्यवसाय कर रहे लोग यदि किसी व्यक्ति या संस्था से धन उधार लेना चाहते हैं, तो वह भी उन्हें आसानी से मिल जाएगा, लेकिन राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है, नहीं तो वह उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आज आपकी कुछ नये लोगों से मुलाकात होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के कारण आज पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। आपको किसी गरीब की सेवा करने का मौका मिले, तो अवश्य करें।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। यदि आपने किसी काम में लापरवाही बरती, तो वह आपके लिए समस्या लेकर आ  सकती हैं। परिवार में किसी सदस्य की बात पक्की होने से आज माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आप किसी नये वाहन की खरीदारी भी कर सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को यदि कुछ जिम्मेदारी दी जाए, तो आप उसे बहुत ही ध्यान से निभाएं, नहीं तो कोई नई समस्या खड़ी हो सकती है। आप वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखें।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अपनी दिनचर्या में बदलाव करेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहने वाला है, लेकिन आपके जो काम लंबे समय से रुके हैं, तो आज आपको उनकी सुध बुध लेनी होगी। आपको आज आस पड़ोस में यदि किसी बात को लेकर कोई अनबन हो, तो आप उसमें चुप रहें, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अत्यधिक मेहनत करनी होगी, तभी वह अपने मुकाम को हासिल कर सकेंगे। बिजनेस करने वाले लोग आज कुछ योजनाओं को बनाने में दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे।


कुंभ दैनिक राशिफल ( Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपकी परिवार में किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसके बाद परिवार का माहौल तनावग्रस्त रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाएं रखना होगा, तभी वह अपनी परीक्षा में सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे। संतान से आज आप यदि कुछ उम्मीदें लगाएंगे, तो वह उन पर खरी उतरेगी। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आज आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, तो वह आपके काम आएगा। आप अपने से ज्यादा औरों का साथ देंगे, जो आपके लिए नुकसान दे सकता है। आप किसी संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं, लेकिन उसमें आज हस्ताक्षर बहुत ही देखभाल कर करें, नहीं तो आपके साथ धोखा हो सकता है। परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम की तैयारियां चल सकती हैं, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है

15 May 2023

 🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞


 🌤️  दिनांक - 14 मई 2023

🌤️ दिन - रविवार

🌤️ विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)

🌤️ शक संवत -1945

🌤️ अयन - उत्तरायण

🌤️ ऋतु - ग्रीष्म ॠतु 

🌤️ मास - ज्येष्ठ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार वैशाख)

🌤️ पक्ष - कृष्ण 

🌤️ तिथि - दशमी 15 मई रात्रि 02:46 तक तत्पश्चात एकादशी

🌤️ नक्षत्र - शतभिषा सुबह 10:16  तक तत्पश्चात पूर्वभाद्रपद

🌤️योग - इन्द्र सुबह 06:35 तक तत्पश्चात वैधृति

🌤️ राहुकाल - शाम 05:30 से शाम 07:09 तक

🌞 सूर्योदय-06:02

🌤️ सूर्यास्त- 19:07

👉 दिशाशूल- पश्चिम दिशा में

🚩 *व्रत पर्व विवरण - 

🔥 विशेष -  रविवार के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)

💥 रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)

💥 रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)

💥 स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।

               🌞~वैदिक पंचांग ~


🌷 एकादशी व्रत के लाभ 🌷

➡️ 15 मई 2023 सोमवार को रात्रि 02:47 से 16 मई रात्रि 01:03 तक (यानि 15 मई, सोमवार को पूरा दिन) एकादशी है।

💥 विशेष - 15 मई, सोमवार को एकादशी का व्रत उपवास रखे।

🙏🏻 जो पुण्य सूर्यग्रहण में दान से होता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।

🙏🏻 जो पुण्य गौ-दान सुवर्ण-दान, अश्वमेघ यज्ञ से होता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।

🙏🏻 एकादशी करनेवालों के पितर नीच योनि से मुक्त होते हैं और अपने परिवारवालों पर प्रसन्नता बरसाते हैं ।इसलिए यह व्रत करने वालों के घर में सुख-शांति बनी रहती है ।

🙏🏻 धन-धान्य, पुत्रादि की वृद्धि होती है ।

🙏🏻 कीर्ति बढ़ती है, श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, जिससे जीवन रसमय बनता है ।

🙏🏻 परमात्मा की प्रसन्नता प्राप्त होती है ।पूर्वकाल में राजा नहुष, अंबरीष, राजा गाधी आदि जिन्होंने भी एकादशी का व्रत किया, उन्हें इस पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ ।भगवान शिवजी  ने नारद से कहा है : एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसमे कोई संदेह नहीं है । एकादशी के दिन किये हुए व्रत, गौ-दान आदि का अनंत गुना पुण्य होता है ।

          🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞


🌷 एकादशी के दिन करने योग्य 🌷

🙏🏻 एकादशी को दिया जलाके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें   .......विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l

🙏🏻 

          🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞


🌷 एकादशी के दिन ये सावधानी रहे 🌷

🙏🏻 *महीने में १५-१५ दिन में  एकादशी आती है एकादशी का व्रत पाप और रोगों को स्वाहा कर देता है लेकिन वृद्ध, बालक और बीमार व्यक्ति एकादशी न रख सके तभी भी उनको चावल का तो त्याग करना चाहिए एकादशी के दिन जो  चावल खाता है... तो धार्मिक ग्रन्थ से एक- एक चावल एक- एक कीड़ा खाने का पाप लगता है...


           🌞 ~ वैदिक पंचाग ~ 🌞 मई पंचक तिथि 


पंचक प्रारंभ: शनिवार, 13 मई 2023 पूर्वाह्न 00:18 बजे


पंचक समाप्त: बुधवार, 17 मई 2023 पूर्वाह्न 07:39 बजे

🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 14 को हुआ है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। 14 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है।


5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 14 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।


 

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

 

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50


 

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

 

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।


 

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं का रहने वाला है। आज आप परेशान रहने के कारण कोई गलत निर्णय ले सकते हैं, जिसके लिए बाद में आपको पछतावा होगा। आज आपको घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। पिताजी को यदि कोई आंखों से संबंधित समस्या चल रही है, तो उनके कष्टों में आज वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपका कोई मित्र आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेगा।



वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 

आज आपके लिए दिन आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहने वाला है। आप आज अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। आप आज किसी बाहरी व्यक्ति से अपने मन में चल रही किसी समस्या को शेयर ना करें, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)ो

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें आज किसी संस्था से जुड़कर वहां जाने का मौका मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उन्हें अपनी छवि को अच्छा बनाए रखना होगा, नहीं तो उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आपको मन मुताबिक लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। संतान आपकी दी गई जिम्मेदारियों पर खरी उतरेगी।



कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाइयां लेकर आने वाला है। आपको अपने किसी काम को लेकर आज अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। परिवार में छोटे बच्चे आज आपसे किसी चीज की फरमाइशें कर सकते हैं। आज आप बिखरे व्यापार को संभालने में दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे, जो लोग राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें आज किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है, जिसके साथ-साथ आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ भी बढ़ जाएगा।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। बिजनेस कर रहे लोग आज कुछ नई प्लानिंग करेंगे तभी वह आगे बढ़ेंगे, जिनसे भविष्य में उन्हें अच्छा लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। ननिहाल पक्ष के लोगों से आज आप मेल मिलाप करने जा सकते हैं। माता पिता से आपकी किसी बात को लेकर आपकी कहासुनी हो सकती है।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है और आपको संतान के करियर की यदि किसी बात को लेकर कोई चिंता सता रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज तरक्की मिल सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोग आज अत्याधिक मेहनत करें, तभी उन्हें उसके परिणाम मिल पाएंगे। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकती है। आपका कोई मित्र आपसे किसी निवेश संबंधी योजना का जिक्र कर सकता है, जिसमें आपको धन लगाना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आप किसी को धन उधार देने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। आपके बढ़ते खर्च आपको परेशान करेंगे, लेकिन कुछ खर्चे ऐसे होंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। बिजनेस में यदि किसी बात को लेकर आप परेशान चल रहे हैं, तो उसके लिए आप अपने भाइयों से बातचीत कर सकते हैं। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी कोई जरूरी जानकारी लीक हो सकती है, इसलिए आप किसी से कोई बातचीत ना करें।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आय के नए-नए स्त्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कोई बाधा रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। आपको किसी संपत्ति की खरीदारी करना आज बेहतर रहेगा, लेकिन अपने माता पिता से आशीर्वाद लेकर अवश्य जाएं। परिवार में यदि आप किसी को कोई सलाह देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे, जिसे देखकर आपको खुशी होगी। आपके किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आज किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप आज किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए कोशिश करेंगे। पिताजी को आप किसी शारीरिक कष्ट के कारण आप भागदौड़ में लगे रहेंगे। आपके मन में किसी बात को लेकर कोई समस्या चल रही है, आप उसे दूसरों के सामने उजागर ना करें। राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की आज कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें, जो लोग नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं, उन्हें कोई बेहतर अवसर मिल सकता है

कुंभ दैनिक राशिफल ( Aquarius Daily Horoscope)

आज के दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आज किसी की कही सुनी बातों में आकर कोई निर्णय नहीं लेना, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। यदि आपका कोई लेन-देन से संबंधित मामला लंबे समय से आपको परेशान कर रहा है, तो उसका भी निपटारा होगा। भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा और ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि अनबन चल रही थी, तो वह आपसे माफी मांगने आ सकते हैं।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है। आज आपके पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं, जिनसे आप रहेंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र में आज काम का बोझ बढ़ सकता है और किसी काम को समय से पहले करके देंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं

13 May 2023

 🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞


 🌤️  दिनांक - 13 मई 2023

🌤️ दिन - शनिवार

🌤️ विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)

🌤️ शक संवत -1945

🌤️ अयन - उत्तरायण

🌤️ ऋतु - ग्रीष्म ॠतु 

🌤️ मास - ज्येष्ठ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार वैशाख)

🌤️ पक्ष - कृष्ण 

🌤️ तिथि - अष्टमी सुबह 06:50 तक तत्पश्चात नवमी

🌤️ नक्षत्र - धनिष्ठा सुबह 11:35 तक तत्पश्चात शतभिषा

🌤️योग - ब्रह्म सुबह 09:23 तक तत्पश्चात इन्द्र

🌤️ राहुकाल - सुबह 09:18 से सुबह 10:57 तक

🌞 सूर्योदय-06:03

🌤️ सूर्यास्त- 19:07

👉 दिशाशूल- पूर्व दिशा में

🚩 व्रत पर्व विवरण - नवमी क्षय तिथि

🔥 विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

💥 ब्रह्म पुराण' के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- 'मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।' (ब्रह्म पुराण')

💥 शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए 'ॐ नमः शिवाय।' का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण')

💥 हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)

               🌞~वैदिक पंचांग ~🌞अगर आप शनि के साढ़ेसाती से परेशान हैं तो शनिवार के दिन सुबह-सुबह पंचामृत में काले तिल मिलाकर भोलेनाथ को अर्पित करें और उनसे कष्ट मुक्ति की प्रार्थना करें. शनिवार के दिन यह उपाय करने से शनि ग्रह शांत होता है.


शनिवार के दिन किसी बूढ़े या असहाय व्यक्ति को खाद्य पदार्थ भोजन दान करें. ऐसा करने से भी शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है.


शनि देव क्रोधित या कष्टदायी हो रहे हों तो सरसों के तेल मे अपना चेहरा देखकर किसी जरूरतमंद को दान करें. ऐसा करने से क्रोधित शनि देव शांत होते हैं और उनकी कृपा प्राप्त होती है.


शनिवार के दिन किसी जरूरतमंत व्यक्ति को काले रंग के वस्त्र , काला कम्बल, काले रंग के ऊनी कपड़े दान करें. ऐसा करने शनि देव अति प्रसन्न होते हैं.


शनिवार के दिन किसी गरीब बूढ़े व्यक्ति को जूता, चप्पल दान करने से भी शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है. इस दिन काले उड़द , काले तिल, सरसों का तेल, काले फल, काले रंग की वस्तुएं प्रदान करने से शनि पीड़ा से मुक्ति मिलती है.


शनिवार के दिन किसी पीपल वृक्ष के जड़ में जल अर्पित करें. अब इस पर गेहूं केआंटे से बने दीए और अगरबत्ती भी जलाएं. हर शनिवार की शाम ये उपाय करने से शनि की ढैया से राहत मिलती है.


अगर आपके जन्मपत्री में शनि भाग्येश या मूल त्रिकोण का स्वामी है तो आप किसी ज्योतिषी की सलाह से नीलम भी धारण कर सकते हैं.


शनि के दुष्प्रभाव से बचने के लिए रोज जल्दी उठना चाहिए. इसके अलावा मांस-मदिरा का सेवन ना करें. कोई गलत काम ना करें और अपना चरित्र ठीक रखें क्योंकि गलत कार्य करने वालों को शनि देव दंड भी देते हैं


🌷 खाज (Pruritis) 🌷

➡ पहला प्रयोगः आँवले के 2 ग्राम चूर्ण को 1 लीटर पानी में भिगोकर उसका पानी लगाने से तथा पूरे दिन वही पानी पीने से खाज में लाभ होता है।

➡ दूसरा प्रयोगः सफेद ऊन की राख को गाय के घी में मिलाकर खाज पर लगाने से लाभ होता है।

➡ तीसरा प्रयोगः पुराने खाज (विचिर्चिका) में डामर का लेप उत्तम दवा है।

डामर लगाकर पट्टी बाँधकर चार दिन के बाद खोलकर पुनः पट्टी बाँधें। ऐसी तीन पट्टियाँ बाँधें। चौथी पट्टी बाँधने के बाद एक सप्ताह बाद पट्टी खोलें तो खाज पूर्णतः मिट जायेगी।

🙏🏻 आरोग्यनिधि पुस्तक से

          🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞


🌷 वास्तु शास्त्र 🌷

🏡 घर के अन्य स्थानों की बजाए रसोई घर में बैठकर खाना खाने से घर में राहु का प्रभाव कम होता है और सुख-शांति बनी रहती है।

              🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞


🌷 बरकत बढ़ाने के लिए 🌷

📆 *रविवार, सप्तमी, नवमी, सूर्यग्रहण, चंद्रग्रहण का दिन छोड़कर बाकी के दिनों में आंवले का रस शरीर पर लगाकर नहाने से भी घर में बरकत बढ़ती है देशी गाय का दूध पानी में डाल दें..थोड़ा सा ही ..उससे नहाने से भी जो बोलते हैं कि हमारे घर में बचत नहीं है वो होगी अथवा गाय का दूध सुबह जल्दी न मिल पाए तो दही गाय के दूध का ..वो शरीर पर मल के नहाने से भी बचत होती है... कष्ट कम हो जाते हैं ।

          🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞मई पंचक तिथि 


पंचक प्रारंभ: शनिवार, 13 मई 2023 पूर्वाह्न 00:18 बजे


पंचक समाप्त: बुधवार, 17 मई 2023 पूर्वाह्न 07:39 बजे

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 13 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है।


जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।


 

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,

 

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,


 

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

 

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान


 

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आज आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपका कोई मित्र आज आपके लिए किसी निवेश संबंधी योजना को लेकर आ सकता है। आप अपने घर आज पूजा पाठ आदि करा सकते हैं।  जीवनसाथी से आज अपने मन की किसी बात को शेयर कर सकते हैं। आपका किसी नए वाहन को खरीदने का सपना आज पूरा होगा। यदि आप किसी प्रॉपर्टी मे निवेश करना चाहते हैं, तो वह भी आज दिल खोलकर कर सकते हैं।



वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहेगा और आपको समझ नहीं आएगा कि किस काम को पहले करें और किसे बाद में। आप अपनी परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को समय रहते पूरा करें। माताजी से आपको अपने मन की किसी समस्या को लेकर बातचीत कर सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोग अपनी आंख और कान दोनों खुले रखकर आगे बढें, तभी वह अपने काम को समय रहते पूरा कर पाएंगे।  आप बिजनेस के किसी काम को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। यदि आपने आज किसी को धन उधार दिया,  आपको धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है । आप अपने कामों में आ रही समस्याओं के लिए किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत करेंगे,तो आपके लिए बेहतर रहेगा। भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगाऔर वह भी आज आपकी किसी बात का पूरा मान रख सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको तरक्की मिलेगी।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ कमजोर रहने वाला है। आपकी योजनाओं से आपको अच्छा लाभ ना मिलने से निराशा होगी।  यदि आप किसी नए काम में हाथ डालेंगे,तो वह भी आपको समस्या दे सकती है। आप अपने काम पर पूरा फोकस बनाए रखें,तभी वह पूरी हो सकेंगी। परिवार में किसी सदस्य से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप कुछ धार्मिक कार्य में भी भाग ले सकते हैं। आप आज यदि किसी विवाह,नामकरण,जन्मदिन आदि जैसे मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो,तो आप लोगों से बहुत ही तोलमोल कर बोलें। आपका कोई मित्र आपसे धन उधार लेने आ सकता है किन आपको उसे देने से बचना होगा,नहीं तो आपके आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं। आपके किसी काम को पहल करने की आदत आपको परेशान करेगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आप किसी से धन उधार लेने से बचें,नहीं तो आपको उसे चुकाना मुश्किल होगा। आप संतान से किए हुए वादे को पूरा करने पर पूरा ध्यान दें,नहीं तो वह आपसे नाराज होगी। जीवनसाथी का सहयोग  आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।  घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए भाग दौड़ भरा रहने वाला है। आपके व्यापार के कुछ काम रुके होने के कारण आप परेशान रहेंगे। आपको भागदौड़ भी करनी होगी,तभी उन्हें पूरा करने में सफलता हासिल कर सकते हैं। आप किसी से भी अपने मन में चल रही बातों को शेयर ना करें। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार को सदस्यों के सामने आ सकती है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित मामला कानूनों चल रहा था,तो उसमें भी आज आपको काफी हद तक राहत मिलेगी,जो आपको खुशी देंगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। आपका खर्चा आपका सिर दर्द बन सकते हैं लेकिन आपके सामने कुछ ऐसे खर्च होंगे  मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाएगी,लेकिन किसी नए काम में आप हाथ ना आजमाएं। आपको आज कोई निर्णय लेने से बचना होगा नहीं तो वह बाद में गलत साबित हो सकता है। परिवार में आज आप सदस्यों के लोगों की जरूरतो पर पूरा ध्यान देंगे और उसे समय से पूरा करेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं । जो लोग रोजगार की तलाश में परेशान चल रहे थे,उन्हें आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप आज अपने काम में को कल पर ना डालें,नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। यदि आपसे पहले कोई गलती हुई थी तो उससे आज पर्दा उठ सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ आज कुछ जरूरी मुद्दों को लेकर बातचीत भी कर सकते हैं।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है,जिसके कारण  जिम्मेदारियों का बोझ भी आ सकता है। आप अपने घर को रेनोवेट कराने पर विचार विमर्श कर सकते हैं।  आप अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाने में कामयाब रहेंगे। आपको राजनीति के काम में हाथ आजमाने का मौका मिल सकता है, इससे आपकी आगे की राह आसान हो जाएगी।


कुंभ दैनिक राशिफल ( Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। व्यापार कर रहे लोग यदि किसी बैंक व्यक्ति,संस्था आदि से यदि उधार लेना चाहते हैं,तो वह भी उन्हें आसानी से मिल जाएगा। आप किसी को भी आज अपने घर परिवार में चल रही बातों को उजागर ना करें,नहीं तो वह उसका फायदा उठाने की कोशिश करेगा। माता जी से आज आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कोई नई खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय कमाने का मौका मिलेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, जिसके लिए आप अपने गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। आपको आज जीवनसाथी की मन में चल रही बातों को समझना होगा, तभी आप दोनों के बीच चल रही अनबन समाप्त होगी।  यदि किसी नए काम की शुरुआत करें,तो उसमें माता-पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं।

12 May 2023

 🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞

 🌤️  दिनांक - 12 मई 2023

🌤️ दिन - शुक्रवार

🌤️ विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)

🌤️ शक संवत -1945

🌤️ अयन - उत्तरायण

🌤️ ऋतु - ग्रीष्म ॠतु 

🌤️ मास - ज्येष्ठ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार वैशाख)

🌤️ पक्ष - कृष्ण 

🌤️ तिथि - सप्तमी सुबह 09:06 तक तत्पश्चात अष्टमी

🌤️ नक्षत्र - श्रवण दोपहर 01:03 तक तत्पश्चात धनिष्ठा

🌤️योग - शुक्ल दोपहर 12:18 तक तत्पश्चात ब्रह्म

🌤️ राहुकाल - सुबह 10:57 से दोपहर 12:35 तक

🌞 सूर्योदय-06:03

🌤️ सूर्यास्त- 19:06

👉 दिशाशूल- पश्चिम दिशा में

🚩 *व्रत पर्व विवरण - 

🔥 विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

                🌞~वैदिक पंचांग ~🌞

* चंदन का यह उपाय खत्म कर देगा सारा तनाव | जिसे किसी तरह का डर लगता है तो इस मंत्र का जप करले*  

शुभ मुहूर्त में चंदन की जड़ को गंगाजल से शुद्ध कर लें। इसके बाद फिटकरी के छोटे से टुकड़े के साथ कमर में बांध लें। ऐसा करने से पति पत्नी के बीच प्रेम हमेशा बना रहेगा और दोनों के जीवन में सुख-शांति हमेशा बनी रहेगी।

चंदन की लकड़ी को लाल कपड़े में बांधकर माता लक्ष्मी के सामने अर्पित कर दें। इसके बाद माता लक्ष्मी और चंदन की विधिवत रूप से पूजा अर्चना करें। इसके बाद कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। पूजा पाठ करने के बाद चंदन के घर में धन के स्थान पर रख दें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और धन धान्य की कभी कोई कमी नहीं होती है।

गले में चंदन की माला को धारण करने से श्री हरि विष्णु की कृपा बनी रहती है और साधक को मानसिक शांति और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

बच्चे को चंदन की छाल का धुआं देने से नजर दोष दूर हो जाता है। इसके साथ ही हर रोज चंदन का तिलक भी लगाएं। ऐसा करने से बच्चों से बुरी शक्तियां दूर होती है और तिलक लगाने से मन में शांति बनी रहती है। हर रोज चंदन का तिलक लगाने से आज्ञा चक्र भी सक्रिय हो जाता है।

कारोबार में मनचाहा लाभ पाने के लिए बृहस्पतिवार के दिन लाल चंदन और हल्‍दी में गंगाजल मिलाकर अपने व्यवसायिक स्थल के मुख्य द्वार पर छिड़कें और उसी से मुख्य द्वार के दोनों तरफ स्‍वास्तिक बनाकर उसकी पूजा करें. चंदन के इस उपाय से आपको चमत्कारिक रूप से लाभ होगा.

🌷 मसूढ़ों की सूझन 🌷

😁 जामुन के वृक्ष की छाल के काढ़े के कुल्ले करने से दाँतों के मसूढ़ों की सूझन मिटती है व हिल्ते दाँत मजबूत होते हैं।

              🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞

🌷 वास्तु शास्त्र 🌷

🏡 यदि घर में अक्सर तनाव की स्थिति बनी रहती है तो सफेद चंदन की बनी कोई भी मूर्ति ऐसे स्थान पर रखें, जहां से सभी सदस्यों की नजर उस पर पड़े। इससे पारिवारिक तनाव खत्म होगा और सदस्यों में आपसी विश्वास बढ़ेगा।

              🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞

🌷 डर लगता है तो 🌷

😱 किसी को डर लगता हो तो | कोई अकेले नहीं सो पाते, कोई भूत पकड़ ले तो, ऐसे बहुत कारणों से डरते हैं| तो अपने गुरुदेव को याद करके

🌷 ॐ ॠषिकेशाय नम:... ॐ ॠषिकेशाय नम: ...ॐ ॠषिकेशाय नम: ये जप करें  | ये अग्निपुराण में अग्निदेव कहते हैं |

              🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞

🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 12 को जन्मे व्यक्तियों का अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी।

आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

कैसा रहेगा यह वर्ष

घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपका कोई परिजन आज आपके घर दावत पर आ सकता है। आज आप व्यस्त रहने के कारण अपने कार्यक्षेत्र के कुछ काम पर ध्यान नहीं देंगे। इससे बाद में आपको समस्या होगी। माता-पिता की सेवा में दिन का कुछ समय व्यतीत करेंगे। आप आज अपने से ज्यादा औरों के काम पर ध्यान लगाएंगे जिससे बाद में आपको समस्या होगी। आपके किसी बचपन के मित्र से आज लंबे समय बाद आपकी मुलाकात होगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपनी उर्जा को सही कामों में लगाना होगा, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और आपके कुछ बढ़ते खर्च आपका सिरदर्द बनेंगे। संतान से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, लेकिन वह वरिष्ठ सदस्यों की मदद से दूर होगी। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी से संबंधित कामों को लेकर घर से दूर जाना पड़ सकता है। यदि आपको कोई अनुभवी व्यक्ति सलाह दे, तो आप उनकी सलाह पर चलकर अच्छा नाम कमा सकते हैं। 

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आपको अपने मन की बातों को कहने का मौका मिलेगा और व्यापार में आपकी कोई रुकी हुई डील फाइनल हो सकती है। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे। भाई बहनों के बीच चल रही अनबन आपके लिए समस्या बन सकती है और आपको यदि किसी विवाह संबंधित समस्याओं को लेकर बातचीत करनी थी, तो वह भी आज दूर होगी। आप किसी की बातों में आकर कोई निर्णय ना लें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। अपने विरोधियों पर आप हावी रहेंगे, लेकिन कोई निर्णय लेते समय आज बहुत ही सोच विचार कर बोले। नौकरी में कार्यरत लोग दूसरी नौकरी की कोशिश कर रहे थे, तो उन्हे आज कोई दूसरा ऑफर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आप लोगों से तोलमोल कर बोले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और आपके किसी मित्र की सेहत में गिरावट हो सकती है। इससे आपका मन थोड़ा दुखी रहेगा। आपकी किसी पुरानी गलती को लेकर आज आपको वरिष्ठ सदस्यों से माफी मांगनी पड़ सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उलझनें लेकर आने वाला है। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यवसाय में स्थिति अनुकूल रहेगी और आपकी तरक्की रहेगी और आपको एक से अधिक स्रोतों से प्राप्त होगी। परिवार में किसी सदस्य की नौकरी लग सकती है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। आप छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखें। यदि आपने किसी को धन दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आप कुछ नया करने की उधेड़बुन में लगे रहेंगे, लेकिन इनके साथ-साथ आप किसी से धन उधार ना ले, नहीं तो समस्या हो सकती है और यदि आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर आप अपने मित्रों से बातचीत कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर आप किसी यात्रा पर जाने की योजना बनाएंगे, जहां पर अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय सता रहा है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत भाग्य के भरोसे करेंगे, तो वह भी आपके लिए अच्छी रहेगी और सेवा भाव से जुड़कर भी आप अच्छा नाम कमाएंगे। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की कमाई बढ़ सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको आज यदि किसी बात को लेकर समस्या बनी हुई थी, तो वह आज दूर होगी। माता जी के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते और उनके लिए उपहार भी लेकर आ सकते हैं। किसी से आज बिना सोचे समझे कोई मदद ना मांगे और बिजनेस कर रहे लोगों के लिए आज के दिन की शुरुआत थोड़ा कमजोर रहेगी, लेकिन बाद में वह अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में यदि कुछ दिक्कत आ रही थी, वह भी आज दूर होंगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह आज दूर होगी और आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। यदि आपका कोई मामला कानून में चल रहा है, तो उसमें आज आपको सुध बुध अवश्य लेनी होगी। माताजी की सेहत के प्रति सचेत रहे। संतान के विवाह की बात पक्की हो सकती है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको विवाह जन्मदिन, नामकरण, मुंडन आदि में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, जहां पर आप परिजनों से बहुत ही तोलमोल कर बोले, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। अपने निर्णय लेने की क्षमता का आपको कोई गलत फायदा नहीं उठाना है, इसलिए किसी भी निर्णय को बहुत ही सोच विचार कर लें। राजनीतिक मामलों में आप किसी पर अंध विश्वास ना करें, नहीं तो वह आपके साथ धोखा कर सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्त्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। व्यवसाय कर रहे लोग काम के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपके लिए दिन अनुकूल रहेगा, लेकिन आपके खर्च सिरदर्द बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में यदि आपका किसी कार्य को करने में मन नहीं लग रहा था, तो आपकी वह चिंता भी दूर होगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा। आप इधर-उधर के कामों पर ध्यान ना लगाएं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज के दिन कार्यक्षेत्र में आप अपने विरोधियों से सावधान रहें और आप अपनी चतुर बुद्धि से मात देने में कामयाब रहेंगे। आपके अंदर स्थायित्व की भावना बनी रहेगी और आप घूमने के दौरान खानपान का आनंद लेंगे। आस पड़ोस में हो रहे लड़ाई झगड़े में आप बहुत ही तोल मोल कर बोले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। माताजी की सेहत को लेकर आप चिंतित रहेंगे। भाई बहनों से चल रही अनबन समाप्त होगी। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी

11 May 2023

 🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌞~ आज का हिन्दू पंचांग ~🌞*

⛅दिनांक - 11 मई 2023

⛅दिन - गुरुवार

⛅विक्रम संवत् - 2080

⛅शक संवत् - 1945

⛅अयन - उत्तरायण

⛅ऋतु - ग्रीष्म

⛅मास - ज्येष्ठ (गुजरात एवं महाराष्ट्र में वैशाख)

⛅पक्ष - कृष्ण

⛅तिथि - षष्ठी सुबह 11:27 तक तत्पश्चात सप्तमी

⛅नक्षत्र - उत्तराषाढ़ा दोपहर 02:37 तक तत्पश्चात श्रवण

⛅योग - शुभ दोपहर 03:17 तक तत्पश्चात शुक्ल

⛅राहु काल - दोपहर 02:15 से 03:54 तक

⛅सूर्योदय - 06:01

⛅सूर्यास्त - 07:11

⛅दिशा शूल - दक्षिण दिशा में

⛅ब्राह्ममुहूर्त - प्रातः 04:34 से 05:18 तक

⛅निशिता मुहूर्त - रात्रि 12:14 से 12:58 तक

⛅व्रत पर्व विवरण -

⛅विशेष - षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है । सप्तमी को ताड़ का फल खाया जाय तो वह रोग बढ़ानेवाला तथा शरीर का नाशक होता है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)

🔹स्मरणशक्ति, बुद्धि व धारणा शक्ति बढ़ाने के लिए🔹

🔹दिमाग को कमजोर करनेवाली आदतें🔹

🔸१] पर्याप्त नींद न लेना २] अधिक भोजन ३] ज्यादा तली, अधिक मिर्च- मसालेवाली चीजें व बासी भोजन खाना ४] एक समय में एक से अधिक काम में दिमाग लगाना, जैसे कि पढ़ाई करते समय गाने सुनना ५] रात को खूब जागना व सूर्योदय के बाद भी सोते रहना ६] चिंता-तनाव ७] मोबाइल फोन का अति उपयोग ८] चाय- कॉफ़ी पीना ९] रज, वीर्य नाश आदि ।

🔹ये गलत आदतें दिमाग को कमजोर करती हैं । इनसे बचें व नीचे दिये गये उपायों को अपनायें ।

🔹स्मरणशक्ति – वृद्धि व मस्तिष्क-पुष्टि के उपाय

👉 १] देशी गाय के शुद्ध घी से सिर पर मालिश करने से दिमाग की कमजोरी दूर होती है ।

👉 २] सुबह खाली पेट आँवले का मुरब्बा खाने से ह्रदय और दिमाग को शक्ति मिलती है । १- १ चम्मच आँवला रस व शहद का मिश्रण लेने से स्मृतिशक्ति बढ़ती है ।

👉 ३] सिर में लौकी का तेल लगाने से मस्तिष्क को शक्ति, ठंडक व विश्रांति मिलती है ।

👉 ४] गाय के दूध में घी मिला के पीने से स्मृतिशक्ति व बुद्धि बढ़ती है । असली गोघृत मिले तो अति उत्तम है । बाजारू पैकवाला गोघृत विश्वासयोग्य नहीं होता ।

👉 ५]  सारस्वत्य मंत्र के जप से, भगवन्नाम के जप व ध्यान से स्मरणशक्ति , बुद्धि, निर्णयशक्ति, एकाग्रता,अनुमान शक्ति आदि के साथ सब प्रकार की योग्यताओं का अतुलनीय विकास होता है ।

👉 ६] रोज सूर्यनमस्कार, सर्वांगासन आदि योगासन एवं भ्रामरी प्राणायाम करने से स्वास्थ्य, बौद्धिक व स्मरण शक्ति का विकास होता है तथा हास्य-प्रयोग करने से प्रसन्नता व स्वास्थ्य का विकास होता है ।

👉 ७] नियोजन व विचार करके कार्य करने की आदत बनाने से बुद्धिशक्ति बढ़ती है ।

👉 ८] लोहे के बर्तन में भोजन करने से बुद्धि का नाश होता है (उसमें भोजन बनाना हितकारी है ) । माइक्रोवेव ओवन से बने भोजन से याददाश्त व एकाग्रता में कमी, भावनात्मक अस्थिरता और बुद्धि की हानि होने की सम्भावना रहती है । स्टील के बर्तन में बुद्धिनाश का दोष नहीं माना जाता । काँसे के पात्र बुद्धिवर्धक तथा रूचि उत्पन्न करनेवाले होते हैं ( चतुर्मास में काँसे के पात्र का उपयोग वर्जित है ) ।

👉 ९] रोज सिरहाने के पास गुलाब का फूल रख के सोने से स्मरणशक्ति में वृद्धि होती है व मस्तिष्क शांत रहता है । मानसिक तनाव हो तो गुलाब को नियमित रूप से सूँघने से लाभ होगा ।

👉 १०] नित्य सूर्योदय से पूर्व उठें । प्रात:काल वातावरण में प्राणवायु और ऋणायन प्रचुरता में होते हैं । इस समय उठ के प्राणायाम एवं पैदल सैर करने से ताजा ऑक्सिजन मिलता है । ऋणायन से शरीर, मन – मस्तिष्क में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है । जो विद्यार्थी प्रात: उठ के पढ़ते हैं उनका वह पढ़ा हुआ दिमाग की गहराई में सुरक्षित हो जाता है अर्थात लम्बे समय तक याद रहता है ।

👉 ११] शोधों से सिद्ध हुआ हैं कि कागज पर बनाये गये संक्षिप्त आलेखों से दिमाग तेज होता है । विद्यार्थियों को अपने संक्षिप्त आलेख कम्प्यूटर, टेबलेटस, मोबइल फोन पर बनाने के बजाय कागज पर बनाने चाहिए ।

👉 १२] चुस्ततापूर्वक ब्रह्मचर्य का पालन करें ।

🔹गुरुवार विशेष 🔹

🔸हर गुरुवार को तुलसी के पौधे में शुद्ध कच्चा दूध गाय का थोड़ा-सा ही डाले तो, उस घर में लक्ष्मी स्थायी होती है और गुरूवार को व्रत उपवास करके गुरु की पूजा करने वाले के दिल में गुरु की भक्ति स्थायी हो जाती है ।

🔸गुरुवार के दिन देवगुरु बृहस्पति के प्रतीक आम के पेड़ की निम्न प्रकार से पूजा करें :

🔸एक लोटा जल लेकर उसमें चने की दाल, गुड़, कुमकुम, हल्दी व चावल डालकर निम्नलिखित मंत्र बोलते हुए आम के पेड़ की जड़ में चढ़ाएं । 

ॐ ऐं क्लीं बृहस्पतये नमः ।

🌹 फिर उपरोक्त मंत्र बोलते हुए आम के वृक्ष की पांच परिक्रमा करें और गुरुभक्ति, गुरुप्रीति बढ़े ऐसी प्रार्थना करें । थोड़ा सा गुड़ या बेसन की मिठाई चींटियों को डाल दें ।

🔸गुरुवार को बाल कटवाने से लक्ष्मी और मान की हानि होती है । 

🔸गुरुवार के दिन तेल मालिश हानि करती है । यदि निषिद्ध दिनों में मालिश करनी ही है तो ऋषियों ने उसकी भी व्यवस्था दी है । तेल में दूर्वा डाल के मालिश करें तो वह दोष चला जायेगा ।

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 11 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा, इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं।

आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्ष

किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए आनंदमय रहने वाला है। आपकी अपने किसी मित्र से नाराजगी रहेगी, लेकिन आपको अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर पूरा ध्यान देना होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने किसी शत्रुओं की कोई बात को लेकर क्रोध आ सकता है, लेकिन आप उस पर काबू बनाए रखें। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपका कोई परिजन आपसे धन उधार मांग सकता है, लेकिन आपको उसे देने से बचना होगा, नहीं तो रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत रहने वाला है। आपको अपने कामों के प्रति सावधानी बरतनी होगी। यदि आपसे कोई गलती हुई है, तो उसके लिए आपको माफी मांगनी होगी। आपकी कुछ पुरानी योजनाएं आज आपको अच्छा लाभ देकर जाएंगी, जिससे आपको खुशी होगी। यदि आपने परिवार के किसी सदस्य से कोई वादा या वचन किया है, तो आपको उसे पूरा करना होगा। परोपकार के कार्य पर भी आप पूरा ध्यान देंगे। आपको कोई बड़ा निवेश अनुभवी व्यक्तियों के सलाह मशवरे से करना बेहतर रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको किसी बाहरी व्यक्ति से वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। घर परिवार में यदि कोई काम लंबे समय से लटक रहा था, तो आपको उसकी सुध बुध लेनी होगी। माताजी यदि आपको आज कोई जिम्मेदारी दें, तो आपको वह समय रहते पूरी करनी होगी, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखें, तभी उन्हें परीक्षा में अच्छी सफलता मिलती दिख रही है। संतान से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको व्यापार में किसी बात को लेकर रणनीति बना रही होगी और भागदौड़ अधिक ना करें। कार्यक्षेत्र में आपकी कोई पुरानी गलती अधिकारियों के सामने आ सकती है। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा। जो विधार्थी शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। धन के मामले में  दिन कमजोर रहेगा, लेकिन आपको अपनी जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन करियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा। भाई बहनों से चल रही समस्याओं को आज नजरअंदाज ना करें। आप अपने परिवार की जरूरत तो पर पूरा ध्यान देंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आप कुछ विशेष कर दिखाने के उधेडबुन लगे रहेंगे। साझेदारी में काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपके कुछ नए दोस्त भी बनेंगे, जिनसे आपको मिलने जुलने का मौका मिलेगा। यदि आप किसी संपत्ति की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओं पर को स्वाधीनता से जांच लें। परिवार में यदि कोई मुद्दा लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो वह आज सिर उठा सकता है। आपको किसी बड़े काम की शुरुआत करना बेहतर रहेगा। पारिवारिक जीवन में आपको बच्चों का पूरा सहयोग मिलेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। यदि आपको किसी बात की चिंता सता रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। आपको अपने माता-पिता के आशीर्वाद से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको आज किसी कानूनी मामले में अनुभवी व्यक्ति से सलाह मश्वरे की आवश्यकता हो सकती है। लेनदेन से संबंधित कोई मामला आप पूरी समझदारी से निपटाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। भाई बहनों से चल रही अनबन बातचीत के द्वारा समाप्त होगी। आपको अपने कामों की और पूरा ध्यान देना होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। ससुराल पक्ष से आपको सहयोग मिलेगा। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी आज पूरा हो सकता है। आपको कुछ विशेष कर दिखाने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिसे पूरा करके ही आप दम लेंगे। धार्मिक कार्य में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आप अच्छा नाम कमाएंगे। दान धर्म के कार्य में आप कुछ धन ऐसा लगा सकते हैं। संतान से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कुछ विरोधी आप पर हावी रहेंगे, जिनसे आपको बचना होगा। यदि आपने पार्टनरशिप में किसी व्यापार की शुरुआत की है, तो उसमें आप अपनी आंख व कान खुले रखे, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है और आपको कार्यक्षेत्र में अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा, तभी आपके सारे काम पूरे हो सकेंगे।। परिवार में किसी सदस्य के करियर से संबंधित कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। आज आपको किसी नहीं संपत्ति की प्राप्ति होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सेहत के मामले में कुछ नरम गरम रखने वाला है। आपको जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचना होगा। भविष्य के लिए योजनाएं का लाभ भी सोच विचार करना होगा। कार्य क्षेत्र में आपके सभी कार्य समय रहते पूरे होंगे और आपको किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। माताजी की सेहत में यदि कुछ गिरावट चल रही है, तो उसे नजरअंदाज ना करें।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज आपके अंदर प्रेम व स्नेह बना रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है। आपको किसी जरूरी सामान की खरीदारी करते समय अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज कहीं घुमने का मौका मिलेगा। आपको यदि कुछ कामों में भी कुछ बदलाव करना पड़े, तो जीवनसाथी से पूछ कर करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको जिम्मेदारी से काम करने से अच्छा लाभ मिल सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है, उनकी अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी और उन्होंने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसमे उन्हे जीत मिल सकती है। आपको आज किसी महिला साथी से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह आपकी चुगली लगा सकते हैं। आपके शत्रु आज आप पर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा। पारिवारिक जीवन में आप तालमेल बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

09 May 2023

 🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞

 🌤️  दिनांक - 09 मई 2023

🌤️ दिन - मंगलवार

🌤️ विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)

🌤️ शक संवत -1945

🌤️ अयन - उत्तरायण

🌤️ ऋतु - ग्रीष्म ॠतु 

🌤️ मास - ज्येष्ठ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार वैशाख)

🌤️ पक्ष - कृष्ण 

🌤️ तिथि - चतुर्थी शाम 04:08 तक तत्पश्चात पंचमी

🌤️ नक्षत्र - मूल शाम 05:45 तक तत्पश्चात पूर्वाषाढा

🌤️योग - सिद्ध रात्रि 09:16 तक तत्पश्चात साध्य

🌤️ राहुकाल - शाम 03:51 से शाम 05:29 तक

🌞 सूर्योदय-06:04

🌤️ सूर्यास्त- 19:05

👉 दिशाशूल- उत्तर दिशा में

🚩 व्रत पर्व विवरण - मंगलवारी चतुर्थी (सूर्योदय से शाम 04:08 तक

🔥 विशेष - चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

                🌞~वैदिक पंचांग ~🌞

👉🏻 कपूर का करे यह उपाय लक्ष्मीजी घर छोड़कर कभी नही जाएगी | शादी होने मे आ रही परेशानी तो करे यह उपाय   ⤵मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान चार कपूर के टुकड़े लें और उसमें 2 लौंग रखकर आरती करें. ऐसा करने से मां लक्ष्मी खुश होती हैं और आशीर्वाद देती हैं.

एक लोटे में जल और कपूर डालकर शुक्रदेव को अर्पित करें, ऐसा करने से शुक्र की स्थिति मजबूत होती है और विवाह संबंधी सारी समस्याओं को दूर करता है. ध्यान रहें कपूर की गोली पानी में हमेशा 1, 3 या 5 यानि विषम संख्या में ही डालें. - कई बार नजरदोष के कारण भी विवाह संबंधी परेशानियां आती हैं.

🌷 चैन की नींद के लिए 🌷

☺ चैन की नींद न आती हो, तो सिरहाने की तरफ कर्पूर जलाकर "ॐ" का गुंजन करें l सुबह -शाम जलाने से वायु दोष दूर होगा, लक्ष्मी प्राप्ति होगी, बुरे सपने नहीं आयेंगे l

            🕉️ ~  वैदिक पंचांग ~ 🕉️

🌷 वास्तु शास्त्र 🌷

🏡 घर के मेन गेट के  ठीक सामने किचन नहीं बनाना चाहिए। मेन गेट के एकदम सामने का किचन घर के सदस्यों के लिए अशुभ  रहता है।

💥 उपाय ~ मेन गेट और किचन के बीच पर्दा लगा दें।

             🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞

🌷 वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर करने के लिए

🙏🏻 शिवपुराण के अनुसार माता पार्वती शिवजी को पति के रूप में पाना चाहती थीं, इसके लिए उन्होंने शिवजी को प्रसन्न करने के लिए कठोर तप किया था। शिवजी तप से प्रसन्न हुए और उन्होंने पार्वती को पत्नी रूप में स्वीकार कर लिया। आज भी यदि कोई लड़की सच्चे मन से शिवजी और माता पार्वती की पूजा करती है तो उसे भगवान की कृपा से मनचाहा वर मिल सकता है। साथ ही, इनकी कृपा से वैवाहिक जीवन की परेशानियां भी दूर हो सकती हैं।  शिवजी की कृपा पाने के लिए कौन-कौन से उपाय किए जा सकते हैं...

1⃣ अगर किसी लड़की के विवाह में अकारण ही देरी हो रही है या सुयोग्य वर नहीं मिल रहा है तो उसे शिवजी और माता पार्वती की नियमित रुप से पूजा करनी चाहिए ।

2⃣ शिवलिंग पर जल चढ़ाने और माता पार्वती की पूजा करने से पति से प्रेम  प्राप्त होता है ।

3⃣ अगर कुंडली में विवाह से संबंधित दोष है तो हर गुरुवार का व्रत करना चाहिए । शिवलिंग पर चने की दाल और बेसन के लड्डू चढ़ाएं ।

4⃣ वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहे, इसके लिए महिला को दो मुखी या गौरीशंकर रुद्राक्ष धारण करना चाहिए ।

             🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞

🙏🏻🌷🌻☘🌺🌼💐🌸🌹🙏🏻मई पंचक तिथि 

पंचक प्रारंभ: शनिवार, 13 मई 2023 पूर्वाह्न 00:18 बजे

पंचक समाप्त: बुधवार, 17 मई 2023 पूर्वाह्न 07:39 बजे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई और शुभ आशीष

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं।

मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

 शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

 शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

 ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

 कैसा रहेगा यह वर्ष

अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप व्यवसाय के कुछ ऐसी योजनाओं को बनाएंगे, जिनसे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपका आत्मसम्मान बढ़ने से आज आपको खुशी होगी। भाई बहनों को आपका पूरा साथ मिलेगा। आप व्यस्त रहने के कारण परिवार के सदस्यों की ओर ध्यान नहीं दे पाएंगे,जिससे माता जी आपसे नाराज हो सकती हैं।  आप किसी से धन उधार लेने से बचें,नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उलझन लेकर आ सकता है। आपको धन कमाने की दिशा मैं अपने प्रयासों को तेज करना होगा, तभी आप एक से अधिक स्रोतों से प्राप्त कर पाएंगे। इसमें आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको ससुराल पक्ष से आज  मान-सम्मान मिलेगा। राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत लोग सावधानी बरतें, नहीं तो आपके कुछ विरोधी उनके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकते है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको संतान की संगति की ओर आपको विशेष ध्यान देना होगा। आपका कोई मित्र आपसे यदि धन उधार मांगे,तो आप उसे न दें । व्यवसाय कर रहे लोगों को  किसी अनुभवी व्यक्ति से मदद लेनी पड़ सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों के अधिकारी उनके कामों से प्रसन्न रहेंगे। यदि किसी कानूनी मामले में आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो  उसमें भी आपको काफी तक राहत मिलेगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। भागदौड़ अधिक रहने के कारण आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है और परिवार में माता-पिता की सलाह पर चलकर आप अच्छा नाम कमाएंगे। आपको अपने खान-पान की आदतों में बदलाव लाना होगा,नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। संतान के विवाह में आ रही समस्या के लिए किसी मित्र से मदद ले सकते हैं। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा मिलेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आप छोटे बच्चों के साथ खेलकूद में दिन का कुछ समय व्यतीत करेंगे। व्यापार में आपको जुनिर्यस का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपका धन खर्च भी बढ़ सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में आज सच्ची मेहनत और लगन से काम करना होगा व किसी के साथ धोखा ना करें। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी। यदि किसी बात को लेकर क्रोध बना हुआ है,तो आज आप उस पर काबू बनाए रखें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्य से जुड़कर लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको भाई बहनों का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आप किसी बड़ी डील को बहुत ही सोच विचार कर फाइनल करें,नहीं तो समस्या हो सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए कोई अच्छा अवसर आ सकता है। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्या में  लगाएंगे,जिससे आपको खुशी होगी। किसी संपत्ति की खरीदारी करते समय आपको सावधानी बरतनी होगी,नहीं तो कोई धोखा हो सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।  संतान के करियर से जुड़ा कोई फैसला अकेला न लें, घर के सदस्यों की मदद अवश्य लें । कार्यक्षेत्र में आपको अपने कामों को समय से पूरा करने के कारण अधिकारियों की तारीफ करते नजर आएंगे। जीवन साथी के साथ आज आप डिनर डेट पर लेकर जा सकते हैं,जिसमें आप उन्हें अपने दिल की बात बताएंगे। यदि आपने आज किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत की है तो उसमें आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो आपके उस धन वापस आने की संभावना बहुत कम है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुख साधनों में वृद्धि लेकर आएगा। आपको अपने कामों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है,नहीं तो समस्या आ सकती है। व्यवसाय कर रहे लोग किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे,जिसमें उन्हें अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा।  आपको यदि किसी व्यक्ति से सलाह मशवरे की आवश्यकता हो,तो बेहतर रहेगा। भाई बहनों से आपकी खूब जमेगी। उनसे आप बिजनेस की समस्याओं को लेकर भी बातचीत कर सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ  दिलाने  वाला रहेगा। भविष्य की यदि आपको किसी बात को लेकर चिंता सता रही थी, तो वह आज दूर होगी । आप संतान के लिए कुछ धन संचय करने पर भी विचार विमर्श कर सकते हैं। आप अपने भविष्य को लेकर कोई बड़ा फैसला ना लें,नहीं तो इसमें आपको समस्या होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों से आज कोई गलती होने के कारण उनका अधिकारियों से वाद विवाद हो सकता है, लेकिन उन्हें अपनी गलती को स्वीकारना बेहतर रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है।  आप व्यस्त रहने के कारण अपने रुके हुए काम में को समय से पूरा नहीं कर पाएंगे, जिससे आपको समस्या होगी। आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आप अपने पिताजी से अपने मन की किसी इच्छा को जाहिर कर सकते हैं, जिसे वह पूरी अवश्य करेंगे। नौकरी में कार्यरत लोग अपने कामों से अधिकारियों को प्रसन्न करेंगे,जिससे उन्हें तरक्की भी मिल सकती है। आप किसी पर अधिक भरोसा ना करें।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। माता जी के स्वास्थ्य में आ रही समस्याओं को आप नजरअंदाज ना करें,नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है। यदि आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना बना रहे थे, तो उसके लिए आज दिन अच्छा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।  यदि किसी काम को भाग्य के भरोसे करेंगे,तो उसमें सफलता अवश्य मिलेगी। आज आपको घर परिवार में किसी बात को लेकर चिंता सता सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। घर परिवार में यदि कोई सदस्य विवाह योग्य है,तो उनके लिए आज कोई बेहतर अवसर आ सकता है। आपकी मन की इच्छा पूरी होने से आज आपको खुशी होगी। सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में आपकी काफी रूचि रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी